
चिनियां: थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी उदय यादव को गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गोली मारी गई। हमले में वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख रात में ही रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया। उदय यादव पूर्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था। लेकिन वह संगठन को छोड़कर पिछले कुछ वर्षों से मुख्यधारा में लौट आया था। इसके बाद सामान्य जीवन जी रहा था।
घटना के संबंध में उदय के परिजनों ने बताया कि उदय यादव के घर बितन यादव सहित दो लोग रात के करीब साढ़े आठ बजे घर आए। बितन ने उसके घर पर आकर उदय के संबंध में पूछताछ की। घर के लोगों ने बताया कि उदय शौच के लिए बाहर गया हुआ है। यह सुनकर बितन यादव अपने दोनों साथियों के साथ घर जाने लगा। तभी शौच कर लौट रहे उदय से उसकी मुलाकात हो गई। किसी बात को लेकर उदय यादव और बितन यादव के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बितन यादव ने अपने राइफल से उदय को लक्ष्य कर फायरिग कर दी। गोली उदय यादव के पेट को चिरते हुए बाहर निकल गई। उदय को गोली मारने के बाद बितन दोनों सहयोगियों के साथ वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गढ़वा बहामन टूटी तथा सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे व घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार उदय यादव पूर्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस बितन यादव को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
- VIA
- Admin

-
05 Jun, 2025 25
-
02 Jun, 2025 110
-
01 Jun, 2025 300
-
01 Jun, 2025 108
-
31 May, 2025 118
-
31 May, 2025 305
-
14 May, 2025 5743
-
24 Jun, 2019 5741
-
26 Jun, 2019 5565
-
25 Nov, 2019 5426
-
22 Jun, 2019 5200
-
25 Jun, 2019 4812
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

JHARKHAND

GARHWA
