
मेदिनीनगर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर आज दिनांक 27 नवंबर 2019 को मतदाता जागरूकता हेतु मतदाताओं को बल्क एसएमएस भेजने के लिए जिले के सभी एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त पलामू की अध्यक्षता में बैठक की गई।
विधानसभा चुनाव 2019 के लिए स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता हेतु जिले के लगभग तीन लाख से ज्यादा एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को टेक्स्ट मैसेज तथा व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के द्वारा तैयार किये गए संदेश को दिनांक 28 नवंबर, 29 नवंबर तथा 30 नवंबर को भेजने के लिए सभी गैस एजेंसियों के साथ-साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी पलामू को निर्देशित किया गया।
बैठक में मौजूद उप विकास आयुक्त-सह- नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग पलामू द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि उक्त संदेश में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। सभी गैस उपभोक्ताओं को जिले द्वारा तैयार संदेश यथावत रूप से प्रेषित करने का निर्देश दिया।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 114
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
