
हुसैनाबाद : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हुसैनाबाद के शिवशक्ति मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि अब देश बदल रहा है। झारखंड को भी बदलने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में जनता सहयोग करे। नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर भारत को काफी उंचाइयों तक पहुंचाया है।
उन्होंने उत्तरप्रदेश को देवाधि देव महादेव की नगरी बताते हुए अयोध्या में श्रीराम लला की मंदिर निर्माण को ले कहा कि मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 500 वर्षों के बाद यह अवसर देश की जनता को मिला है। राममंदिर निर्माण में झारखंडवासियों में भी काफी जोश है। यह सब लोग मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। इससे पूर्व भी श्रीराम लला की जन्मभूमि को मुक्त कराने में झारखंडी जनता ने सहयोग दिया है।
उन्होंने हुसैनाबाद के भाजपा समर्थित पार्टी के प्रत्याशी को फूल की जगह अंगूठी पर बटन दबाने की बात कही। कहा कि भगवान राम व सीता के संवाद को अंगूठी ने ही सूचना को पहुंचाने का काम किया था। कहा कि राममंदिर निर्माण नहीं करने को लेकर कई ताकत खूनी संघर्ष करने को तैयार थी। वही संघर्ष करने वाले अब तक एक मच्छर भी नहीं मार सके। सारे विरोधी अब गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने माया का पाठ पढ़ाया था। हुआ कुछ नहीं।
श्रीराम की जन्मभूमि को मुक्ति दिलाने में सफलता
80 वर्ष बाद भाजपा ने ही श्रीराम लला की जन्मभूमि को मुक्ति दिलाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को कांग्रेस ने रोकने का काम किया था। 370 धारा कांग्रेस के ही कार्यकाल में लगा था। इसका विरोध डॉ. अंबेडकर ने किया था। 67 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी ने बाबा भीम राव अंबेडकर की आकांक्षाओं को सम्मान देते हुये 370 धारा को अलग कराया। वहां के रहने वाले लोगों को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिये आवास, शौचालय, गैस, बिजली के अलावा स्वास्थ्य जैसे बहुमूल्य सुविधा दिलाकर केंद्र व राज्य सरकार ने एक नई पहचान दी है। 50 हजार बेरोजगारों के लिए नौकरी की व्यवस्था की है। उन्होंने अंत में प्रत्याशी विनोद सिंह के साथ उपस्थित जनसमूह को अभिवादन कराया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व संचालन प्रेमतोश सिंह ने किया।
सभा में मुख्य रुप से उतरप्रदेष के चंदौली भाजपा विधायक सुशील कुमार सिंह, महेंद्र सिंह के अलावा विजयानंद पाठक, प्रफुल्ल सिंह, मधुलता रानी, रेणुका पांडेय, अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 25
-
13 May, 2025 116
-
13 May, 2025 149
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 445
-
10 May, 2025 358
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

JHARKHAND
