
चंदवा: चंदवा-माल्हन-मैक्लुसकीगंज पथ पर थाना क्षेत्र के दुबी पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में बोरसीदाग निवासी सिनोद लोहरा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिनोद अपने एक साथी ललन मुंडा के साथ अपने काम से प्रतापीटाड़ साइट गया था। वहां से लौटने के क्रम में दुबी पुल के पहले उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। पुल पर बने डिवाइडर से टकराते पुल से नीचे जा गिरी। इससे बाइक पर सवार दोनों घायल होते अचेत हो गए। जब घायल अचेत ललन को होश आया तो उसने सिनोद को उठाने के लिए आवाज लगाई। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो मोबाइल से बोरसीदाग गांव में परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र चंदवा पहुंचाया जहां सिनोद को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दूसरे घायल का इलाज किया गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। इधर परिजनों द्वारा मृतक के शव को बोरसीदाग ले जाने की सूचना के बाद एस आई रविन्द्र मिश्रा, उदय सिंह, चैकीदार मो. सदीक अंसारी मृतक के घर बोरसीदाग पहुंचे और आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है वहीं धनतेरस के दिन गांव में शव पहुंचने से पूरे गांव में शोक की लहर है।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 316
-
09 May, 2025 70
-
09 May, 2025 298
-
09 May, 2025 110
-
09 May, 2025 82
-
08 May, 2025 42
-
24 Jun, 2019 5635
-
26 Jun, 2019 5462
-
25 Nov, 2019 5329
-
22 Jun, 2019 5087
-
25 Jun, 2019 4720
-
23 Jun, 2019 4362
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND
