
26 मार्च 2025 – उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष और विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी के संचालक श्री कमलेश सिंह ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल छात्रों और शिक्षकों बल्कि अभिभावकों को भी गर्व से भर दिया है।
विद्यालय के टॉपर और कक्षा वार परिणाम
वार्षिक परीक्षा में अमन कुमार ने 99% अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य कक्षाओं के परिणाम भी उत्कृष्ट रहे:
कक्षा नर्सरी
प्रथम: अमन कुमार (99%)
द्वितीय: प्रियांशु एवं अभिजीत (98.6%)
तृतीय: काव्या एवं प्रणय ऋषि (98.3%)
कक्षा प्रेप
प्रथम: राजबीर कुमार (96.2%)
द्वितीय: सौरभ कुमार (95.3%)
तृतीय: अंश कुमार (94%)
कक्षा I
प्रथम: 92.2%
द्वितीय: सत्या (91.4%)
तृतीय: ऋषिका रोली (90.6%)
कक्षा II
प्रथम: आयुष कुमार (98.4%)
द्वितीय: शौर्या दुबे (97.7%)
तृतीय: 96.4%
इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अभिभावकों में प्रसन्नता का माहौल है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षण पद्धति और अनुशासन की सराहना की तथा आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान
विद्यालय अपने अनूठे नियमों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्रों ने अपनी किताबें विद्यालय में जमा कर दीं, ताकि उनका उपयोग अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों द्वारा किया जा सके। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा क्योंकि इससे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोका जा सकेगा।
विद्यालय के संचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्था विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची के अनुरूप ही संचालित होती है। विद्यालय का सिलेबस कभी नहीं बदला जाएगा, जिससे छात्रों को एक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
शिक्षा के व्यापारीकरण से मुक्त विद्यालय
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और भारतीय परंपराओं पर आधारित यह विद्यालय शिक्षा के व्यापारीकरण से मुक्त है। यहां कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के नामांकन जारी हैं। विद्यालय में न तो कोई एडमिशन चार्ज लिया जाता है, न ही कोई री-एडमिशन शुल्क। साथ ही, विद्यालय अपनी व्यवस्था से छात्रों को कॉपी, किताबें और स्कूल ड्रेस भी उपलब्ध कराता है, जिससे शिक्षा सभी के लिए सुलभ बनी रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण की भूमिका
इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुभम ठाकुर और शिक्षिकाओं बबिता, ज्योति, रंजू, सुहानी का विशेष योगदान रहा। साथ ही, विद्यालय कर्मी ऋद्धि, जोगेन्द्र, आश्विनी, मंजू ने भी विद्यालय की अनुशासनिक और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 52
-
31 May, 2025 225
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

GARHWA
