
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के चनववारी घाट व नदी की भूमि माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उनके साथ कुछ सामाजिक तत्व भी शामिल हैं। उक्त बात हमीदगंज निवासी नीरज कुमार सिंह ने बताया। उनका कहना है कि नगर निगम मेदिनीनगर के अंतर्गत मौजा कुंड, थाना नंबर - 190 के हल्का - 7 के प्लाट नंबर - 686 की नदी की भूमि एवं बालू की भूमि, प्लाट नंबर - 727 की चनववारी घाट की भूमि (जहां मृत बच्चों को दफनाया जाता है) के साथ खाता नंबर - 24 के प्लॉट संख्या - 700, 707 एवं 731 की लगभग 4 एकड़ भूमि भू - माफियाओं के द्वारा जालसाजी करके दस्तावेज तैयार कर अवैध निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
नीरज कुमार सिंह के अनुसार इस अवैध निर्माण कार्य के विरुद्ध 31 जुलाई 2024 को उनके द्वारा उपायुक्त पलामू एवं अंचल अधिकारी सदर को शिकायत आवेदन पत्र के द्वारा अवगत कराया गया था। शिकायत आवेदन पत्र देने के बाद 18 अगस्त 2024 को अंचल अधिकारी, सदर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम के द्वारा भूमि अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण कार्य को जमीनदोज कर दिया गया और भू - माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु शहर थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया। परंतु भू-माफियाओं के विरुद्ध करवाई लंबित रहने के कारण भू-माफियाओं ने 1 फरवरी 2025 से अतिक्रमण और अवैध निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भू-माफियाओं के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस संदर्भ में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के राज्यपाल, निदेशक प्रवर्तन निदेशालय, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव, झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, उपयुक्त पलामू सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी संबंधित अधिकारियों के नाम भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने एवं अपनी जान की सुरक्षा के लिए आवेदन लिखा है।
- VIA
- Admin

-
06 Jun, 2025 26
-
06 Jun, 2025 53
-
05 Jun, 2025 33
-
02 Jun, 2025 115
-
01 Jun, 2025 303
-
01 Jun, 2025 110
-
14 May, 2025 5744
-
24 Jun, 2019 5742
-
26 Jun, 2019 5566
-
25 Nov, 2019 5429
-
22 Jun, 2019 5201
-
25 Jun, 2019 4815
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
