
मेदिनीनगर बाईपास रोड स्थित सत्कार भवन में जबरन कब्जा करने की नीयत से घुसकर एक महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता रिंकी देवी ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रिंकी देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 2012 से सत्कार भवन के मालिक ब्रजभूषण सिंह की सेवा कर रही थीं। उनके निधन के बाद, ब्रजमोहन सिंह द्वारा तैयार वसीयत के अनुसार वह सत्कार भवन में रह रही थीं। लेकिन कुछ लोग इस भवन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भवन खाली करने की धमकी दे चुके हैं।
रिंकी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को लगभग 20-25 लोग सत्कार भवन में बुकिंग के बहाने दाखिल हुए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इनमें से प्रमुख आरोपियों में आबाद गंज निवासी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ शमशेर सिंह, पांकी रोड निवासी राज नारायण पटेल, विनोद कुमार, और विवेक तिवारी के नाम शामिल हैं।
महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की, और महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। महिला की कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई और दुष्कर्म की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पीड़िता ने अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है और इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 124
-
07 Jun, 2025 22
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 62
-
05 Jun, 2025 38
-
02 Jun, 2025 118
-
14 May, 2025 5750
-
24 Jun, 2019 5745
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5204
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
