
बिहार के भागलपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले और रांची में जन्मे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने हाल ही में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। यह पदभार उनके कड़े परिश्रम, समर्पण और प्रशासनिक कुशलता का परिणाम माना जा रहा है।
सीमांत कुमार सिंह 1966 बैच के अनुभवी और काबिल आईपीएस अधिकारी हैं। उनका पारिवारिक घर बिहार में है, जबकि ससुराल सिंगरा में और मामा ससुराल झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भैरवाडीह गाँव में स्थित है। यह बात उनके मजबूत पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाती है, जो उनकी जमीन से जुड़ी सोच को भी प्रकट करती है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर परिवार और समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सबसे पहले उनके सगे साले और जाने-माने समाजसेवी कैलाश सिंह ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों विजय सिंह, संजय सिंह, प्रभु सिंह, दीनबंधु सिंह, बैजनाथ सिंह आदि ने भी अपनी ओर से हर्ष व्यक्त किया और उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं।
समाजसेवी कैलाश सिंह ने इस मौके पर कहा, “यह हमारे पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है कि सीमांत कुमार सिंह जैसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं।”
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 116
-
07 Jun, 2025 11
-
06 Jun, 2025 34
-
06 Jun, 2025 61
-
05 Jun, 2025 37
-
02 Jun, 2025 117
-
14 May, 2025 5748
-
24 Jun, 2019 5744
-
26 Jun, 2019 5568
-
25 Nov, 2019 5430
-
22 Jun, 2019 5202
-
25 Jun, 2019 4817
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

LATEHAR
