
डाल्टनगंज: झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य और संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सोमवार को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देव ने मुख्यमंत्री को दुबारा सत्ता में लौटने पर बधाई दी और राज्य की जनता द्वारा हेमंत सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में किए गए कार्यों के आधार पर "हेमंत दुबारा" के नारे को अपनी स्वीकृति दी है।
अविनाश देव ने यह भी कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार के दुबारा गठन से आदिवासी, दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग के लोगों के हौसले में वृद्धि होगी। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे झारखंड में बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि राज्य और समाज की ताकत बनेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 'मईया सम्मान योजना' जैसे अभियानों ने राज्य में एक सकारात्मक वातावरण उत्पन्न किया है, जो महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 47
-
19 Apr, 2025 175
-
19 Apr, 2025 254
-
19 Apr, 2025 74
-
18 Apr, 2025 141
-
17 Apr, 2025 94
-
24 Jun, 2019 5536
-
26 Jun, 2019 5364
-
25 Nov, 2019 5237
-
22 Jun, 2019 4978
-
25 Jun, 2019 4630
-
23 Jun, 2019 4268
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
