
लातेहार :चंदवा के सुभाष चौक स्थित शनि मंदिर के पुजारी राजकुमार पंडा ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सुशील सिन्हा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए झारखंड पुलिस के जन शिकायत कार्यक्रम में न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार पंडा का आरोप है कि सुशील सिन्हा ने उनसे 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी की और फर्जी रसीद काट कर उन्हें गुमराह किया।
राजकुमार पंडा के अनुसार, सुशील सिन्हा ने रशीद काटने के एवज में उनसे 1 लाख रुपये की मांग की थी। इस पैसे के बदले उन्हें एक रसीद दी गई, जो बाद में फर्जी साबित हुई। पंडा ने जब इस मामले में जांच की और उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
राजकुमार पंडा ने कहा, "मैंने सुशील सिन्हा पर विश्वास किया था, लेकिन उसने मेरा विश्वास तोड़ा और फर्जी रसीद थमाई। मैं अब न्याय की आस में हूं और उम्मीद करता हूं कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।"
चकला के जैनुल मियां भी सुशील सिन्हा द्वारा ऐसी ही जालसाजी के शिकार हुए हैं, उन्होंने भी पुलिस जन शिकायत कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई, और कारवाई की मांग की।
इस मामले में अब तक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो सुशील सिन्हा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जन शिकायत कार्यक्रम के तहत लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास झारखंड पुलिस द्वारा किया जा रहा है, और इस मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
- VIA
- Admin

-
14 May, 2025 433
-
14 May, 2025 87
-
13 May, 2025 162
-
13 May, 2025 162
-
13 May, 2025 28
-
12 May, 2025 457
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR
