
पलामू में पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित सिरप की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तरहसी निवासी शाहिद अफरोज (27 वर्ष), नागेन्द्र प्रसाद (28 वर्ष) और मेदिनीनगर के गौतम कुमार (27 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 61 डिब्बे (100 एमएल) प्रतिबंधित सिरप बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि तरहसी और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के प्रतिबंधित सिरप की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। यह सिरप मुख्यतः युवाओं के बीच नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पहले भी इस प्रकार के सिरप की बरामदगी हो चुकी है, लेकिन इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा।
तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने खरीददार बनकर आरोपियों से सिरप की डिमांड की और फिर उनके बताए अनुसार कुछ बोतलें खरीदीं। जैसे ही शाहिद अफरोज सिरप बेचने आया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शाहिद की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई, जिसमें नागेन्द्र प्रसाद के तरहसी स्थित होटल और शाहिद के घर से 61 बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद की गई।
आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल की जांच के बाद पुलिस को सिरप की आपूर्ति करने वाले मुख्य थोक विक्रेता गौतम कुमार का पता चला, जिसे बाद में मेदिनीनगर के आबादगंज नामधारी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से यह धंधा चल रहा था। आरोपियों ने बताया कि एक बोतल सिरप की कीमत 130 रुपये थी, जिसे ग्राहक और क्षेत्र के हिसाब से दोगुनी या तिगुनी कीमत पर बेचा जाता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गौतम कुमार यह सिरप किससे खरीदता था और उसकी आपूर्ति का स्रोत क्या था।
- VIA
- Admin

-
07 Jun, 2025 162
-
07 Jun, 2025 47
-
06 Jun, 2025 45
-
06 Jun, 2025 78
-
05 Jun, 2025 46
-
02 Jun, 2025 125
-
14 May, 2025 5756
-
24 Jun, 2019 5750
-
26 Jun, 2019 5572
-
25 Nov, 2019 5435
-
22 Jun, 2019 5209
-
25 Jun, 2019 4821
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

GARHWA

LATEHAR

PALAMU
