
मेदिनीनगर : पलामू कई समस्याओं से घिरा है। इन समस्याओं में पीने के पानी की समस्या लोगों को परेशान कर रहा है। खासकर मेदनीनगर नगर निगम का अधिकांश वार्ड के घरों में पानी की समस्या है। जलापूर्ति विभाग भी लोगों तक जल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
जल की समस्या को लेकर झामुमो पलामू के संगठन सचिव अनुराग प्रताप सिंह ने गांडेय विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को ज्ञापन सौंप कर मेदिनीनगर शहर वासियों की जल समस्या से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने पलामू में रोजगार और पलायन व पलायन से उत्पन्न समस्या के संदर्भ में बताया।
उन्होंने रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत के पलायन की घटना से संबंधित नाबालिक रूप कोरवा की हत्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रूपा कोरवा बिहार के सासाराम जिले में स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के लिए ले जाया गया था। उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी। उसके परिवार में उसकी मां और उसके भाई हैं। उसके पिताजी का देहांत हो चुका है। उसकी मां भी गांव में मजदूरी करती है। रूपा कोरवा की मृत्यु ईंट भट्ठे में हो गई। उसकी लाश गांव में लाया गया और जल्दी बाजी में उसे दफन भी कर दिया गया। इस घटना से मां को शंका हुई। उसने रामगढ़ थाना में पूरी घटना के बारे में बताया। रामगढ़ थाना पुलिस ने दफन लाश को कब्र से बाहर निकलवाया और उसका पोस्टमार्टम रांची रिम्स में करवाया। अभी इस केस की जांच पड़ताल हो रही है।
मनरेगा में भी लूट मची हुई है। सही वक्त पर मजदूरी नहीं दी जाती है। यही कारण है कि मजदूर पलायन करते हैं।
इन समस्याओं पर ध्यान देते हुए समाधान की दिशा में सरकार से काम करने का आग्रह अनुराग प्रताप सिंह ने किया।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 0
-
12 May, 2025 368
-
10 May, 2025 340
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 318
-
09 May, 2025 116
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5465
-
25 Nov, 2019 5333
-
22 Jun, 2019 5091
-
25 Jun, 2019 4725
-
23 Jun, 2019 4367
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
