
मेदिनीनगर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कांग्रेस पार्टी शिक्षा विभाग, अखिल भारतीय किसान सभा, एवं इप्टा के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
प्रेस संबंधित करते हुए शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी के गलत नीतियों के कारण देश का संविधान एवं लोकतंत्र पर खतरा मंडराने लगा है। लोग जहां एक तरफ महंगाई की मार से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तर पर 30 लाख सरकारी नौकरियां पद खाली रहने के बावजूद देश का शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री लगातार राष्ट्र को निजीकरण की ओर ले जा रहे हैं जिससे आरक्षण से मिलने वाले लाभ से इस देश का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित रखने की गहरी साज़िश रची जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने देश को उग्र राष्ट्रवाद की ओर ले जाना चाहते हैं जिससे आने वाले दिनों में देश को घातक परिणामों का सामना करना पड़ेगा ऐसी स्थिति में पलामू अंतर्गत इंडिया गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुईयां सहित महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की जरूरत है।
प्रेस को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के नेता के.डी सिंह ने कहा कि आज देश का मजदूर किसान अत्यंत दयनीय हालात में पहुंच चुका है आज भाजपा की सरकार को मजदूरों के हालत सुधारने की कोई नीति और नीयत नहीं है वहीं किसानों को आज तक उनके पैदावार का समर्थन मुल्य (MSP) निर्धारण नहीं किया जाना भाजपा के किसान विरोधी स्वरूप को दर्शाता है। भाजपा की केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को मजबूत करने में लगी हुई है उपर्युक्त कारणों से यह आवश्यक हो जाता है कि हम महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर उनकी जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल डैम की राजनीति का पर्दाफाश किया। साथ ही यह कहा कि पलामू आरक्षित सीट होने का नाजायज फायदा उठाती रही है। इप्टा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान की मूल भावना में परिवर्तन करना चाहती है। यह परिवर्तन इतनी चतुराई से की जा रही है। जिसे जनता समझ चुकी है। हम मतदाताओं से अपील करना चाहते हैं कि अपना एक-एक वोट संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में दें। यह देश का पहला चुनाव है जिस नेता नहीं जनता लड़ रही है।
इप्टा के रंगकर्मी प्रेम प्रकाश ने कहा कि भारत में हिंदू,मुस्लिम, सिख, ईसाई के भाईचारा हीं देश को आगे बढ़ाने में कारगर साबित होती रही है आज केंद्र में बैठी सरकार उक्त भाईचारे को नष्ट करने में लगी हुई है सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश की एकता अखंडता खतरे में है।
मौके पर पंकज श्रीवास्तव, नंदकिशोर पाठक, मालती देवी, अर्जून सिंह, रामनरेश तिवारी, रंजन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, मीना देवी समसुदिन अंसारी, कुलदीप सिंह चेरो, झूबल राम, ईश्वरी मेहता, मो. इद्रीस खा आदि मौजूद थे।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 66
-
19 Apr, 2025 212
-
19 Apr, 2025 303
-
19 Apr, 2025 82
-
18 Apr, 2025 153
-
17 Apr, 2025 97
-
24 Jun, 2019 5537
-
26 Jun, 2019 5365
-
25 Nov, 2019 5238
-
22 Jun, 2019 4979
-
25 Jun, 2019 4632
-
23 Jun, 2019 4269
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

GARHWA

PALAMU
