
मेदिनीनगर :- शहर के सुदना स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है.16 फरवरी को कलशयात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ शुरू होगा.देवी मंडप ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भागवत कथा का समापन 24 फरवरी को होना है.आयोजन समिति के अभिमन्यु ओझा ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है है.आकर्षक यज्ञशाला ,मंच एवं प्रवचन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.16 फरवरी को सुबह में बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जायेगी.इसके बाद 17 फरवरी से वृंदावन से पधारी भागवत कथावाचक अलका किशोरी के द्वारा भागवत कथा शुरू किया जायेगा.इसका उद्घाटन डीएवी स्कूल के चेयरमैन सतबीर सिंह राजा करेंगे.यजमान विनोद अग्रवाल,शशिकला देवी,विजय पाल,बेबी देवी एवं अंबिकापुर के विशाल सिंह,दीपिका सिंह पूजा अनुष्ठान में सक्रिय रहेंगे.महायज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के रामाकांत पांडेय,हेमंत सिंह,राम सिंह,राजा पाठक,मनीष उपाध्याय,अनिल पांडेय,अजय दुबे, ललन सिंह,नवल किशोर तिवारी,प्रमोद गुप्ता,विनोद अग्रवाल,विनोद दूबे,राकेश पाठक,रघुवंश पांडेय,विशाल रंजन,सुवंश पाल,गुप्तेश्वर पाल,सुधीर सोनी,राजा गुप्ता,शोभा दूबे,रंजूला सिंहा, सीनू पाठक,सरोज गुप्ता,कालिंदा ओझा सहित कई लोग सक्रिय हैं.
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 2
-
12 May, 2025 379
-
10 May, 2025 340
-
09 May, 2025 86
-
09 May, 2025 321
-
09 May, 2025 117
-
24 Jun, 2019 5640
-
26 Jun, 2019 5465
-
25 Nov, 2019 5333
-
22 Jun, 2019 5092
-
25 Jun, 2019 4725
-
23 Jun, 2019 4367
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
