
मेदिनीनगर:– ईडी को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड गुरुवार को नहीं मिली है। कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। होटवार जेल में हेमंत सोरेन की रात कटेगी। कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। कोर्ट कल रिमांड पर फैसला सुनाएगी। जमीन घोटाले में ED ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके 10 दिन की रिमांड मांगी थी। डेढ़ घंटे से ज्यादा सुनवाई चली। इस बीच सूबे की सियासत तेज हो गई है, और भाजपा लगातार हमलावर है। पलामू के भाजपा नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है, बुरे काम का बुरा नतीजा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था। मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। वे 40 घंटे तक गायब रहे, उसके बाद झारखंड आए पूछताछ हुई और गिरफ्तारी हो गई। काश उन्होंने ईमानदारी और कानून, संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की जो शपथ ली थी उसका पालन किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।
भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कोई भी नेता हो ,मंत्री हो , मुख्यमंत्री हो , जो भ्रष्टाचार करेगा कानून तो कार्रवाई करेगी ही। देश संविधान से चलता है, कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। हेमंत सोरेन पर जो भी आरोप लगे हैं ,उसकी जांच स्वाभाविक है। ईडी और सीबीआई स्वतंत्र जांच एजेंसियां हैं। जरूर कोई तो तथ्य हाथ लगा होगा तभी तो जांच कर रही है। राज्य को अपने कार्यकाल में सभी क्षेत्र में उन्होंने लूटने का कार्य किया है। प्रशासनिक पदाधिकारी की नियुक्ति भी पैसे लेकर हो रही थी और हेमंत सोरेन अपने किए हुए पाप के कारण जेल जा रहे हैं।
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि कानून से बढ़ कर कोई नहीं होता l हेमंत सोरेन को यह बात पहले ही समझ लेनी चाहिए थी l मुख्यमंत्री के पद की गरिमा बनाए रखने में सर्वथा असफल रहे एवं झारखंड राज्य की छवि को भी धूल धूसरित करने का कार्य किया l
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

LATEHAR

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
