
राष्ट्रीय संस्कृतिक जत्था ढाई आखर प्रेम की पदयात्रा का समापन समारोह का आयोजन महात्मा गांधी की शहादत दिवस (30 जनवरी) के अवसर पर दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित हरिजन सेवक संघ में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम 10:00 बजे हरिजन सेवक संघ दिल्ली में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में वैष्णव जन तेने कहिए के साथ शुरू हुई। इसके बाद रघुपति राघव राजा राम एवं कबीर के भजन मन लागो यार फकीरी में बिहार के आशुतोष भाई एवं छत्तीसगढ़ के मणिमय मुखर्जी के नेतृत्व में कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें समापन समारोह में उपस्थित विभिन्न राज्य एवं विभिन्न संगठन के कलाकारों ने भाग लिया। इसके बाद इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वेदा एवं महासचिव तनवीर अख्तर के संयुक्त नेतृत्व में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का दल ठक्कर बापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद प्रसन्ना ने ठक्कर बापा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठक्कर बापा महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण सहयात्री थे। हरिजन सेवक संघ एक ऐतिहासिक स्थल है। जिसकी स्थापना 1932 में की गई। जिसका उद्देश्य था हरिजन का उत्थान। इसके बाद कलाकारों का दल हरिजन सेवक संघ में स्थापित विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वृक्षारोपण के लिए कलाकारों का दल आगे बढ़ा। ढाई अक्षर प्रेम की यात्रा के प्रथम चरण में संग्रहित की गई शहीदों एवं साहित्य व संस्कृति की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले महापुरुषों के जन्मस्थली की संग्रहित मिट्टी का पात्र लिए हुए अनुभव मिश्रा कलाकारों के साथ चल रहे थे। उसी मिट्टी का प्रयोग करते हुए हरिजन सेवक संघ परिसर में वृक्षारोपण संघ के माली के द्वारा कराया गया। वृक्षारोपण से पूर्व इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वेदा के द्वारा हरिजन सेवक संघ के माली को प्रेम और श्रम का प्रतीक गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण के बाद शेष सभी रंगकर्मी साथियों ने पौधे की जड़ों में संग्रहित शहीद स्थलों एवं प्रतिबद्ध साहित्यकर्मियों की जन्मस्थली की मिट्टी और पानी डाला।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से आए नाचा शैली के कलाकार निसार अली के नेतृत्व में कलाकारों ने प्रेम का बाना बांध लियो बाना जी गीत गया। वृक्षारोपण इस गीत के माध्यम से प्रकृति को सलामी प्रस्तुत करते हुए माता-पिता को सलामी दी गई। इस तरह ढाई आखर प्रेम की पदयात्रा के समापन समारोह की शुरुआत हुई। मौके पर इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वेदा, महासचिव तनवीर अख्तर, जया मेहता, शैलेंद्र कुमार, शहजाद भाई, नागेश दुर्वे, उपेंद्र कुमार मिश्रा, प्रवीण शर्मा, सर्वेश जैन, भावना रघुवंशी, अर्पिता, वर्षा, साक्षी, विनोद, दीपक कबीर, संतोष, यश प्रकाश, रजनीश, मनीष, आशुतोष, यशवंत, विकास कुमार यादव, प्रियंका, भूषण, नेहा, प्रेम प्रकाश, मृत्युंजय, इंद्रजीत रुपावली, सरबजीत रुपावली, विनीत तिवारी, ओजान बनर्जी, बलकार सिद्धू सहित अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थीं।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 3
-
12 May, 2025 381
-
10 May, 2025 343
-
09 May, 2025 88
-
09 May, 2025 322
-
09 May, 2025 118
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5466
-
25 Nov, 2019 5334
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
