
मेदीनीनगर:– झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर पितांबरपुर के ग्राम पंचायत कुंदरी में विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय की स्थापना कर दी गई है। विद्यालय के संचालक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि विवेकानंद विद्या मंदिर की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में स्वामी जी के आदर्शों एवं विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए की गई है जहां पर कई तरह के नई सुविधा की शुरुआत की गई है। विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदरी में बढ़ते महंगाई एवं शिक्षा के व्यापरीकरण से अभिभावकों की परेशानियों को देखते हुए विद्यालय संचालक उद्घोष फाउंडेशन ने नामंकित किए गए छात्रों के सुविधा हेतु कॉपी, किताब, बैक ड्रेस जूता मोजा, टैब इत्यादि की निशुल्क व्यवस्था की है। अध्ययन कर रहे छात्रों को कॉपी, किताब प्रतिवर्ष वितरण निःशुल्क होगा। वर्तमान में महंगी फीस, एडमिशन चार्ज एवं री एडमिशन चार्ज के साथ-साथ एक्स्ट्रा खर्चे से मुक्ति दिलाने का निर्णय लिया है। उद्घोष फाउंडेशन ने छात्रों - अभिभावकों के सुविधा हेतु एक सलाहकार समिति बनाई है जिसमें धनन्जय साव्यासाँची (जामुंडीह), आनंद सिंह (मुरुबार)
सुनील प्रजापति (सगालिम)
सुमित सिन्हा (लेस्लीगंज)
रुद्र शुक्ला (कमलकेड़िया)
अश्विनी सिंह (मेदिनीनगर)
धर्मेंद्र दुबे (दुगिला)
शिव शंकर उरांव (पांकी)
राजीव शर्मा (जमशेदपुर)
कुंदन कुमार वर्मा (समाचार वर्षा)
शुभम सिंह (हजारीबाग) को शामिल किया गया है। जल्द ही इसे विस्तार करके प्रत्येक गांव से एक सदस्य बनाया जाएगा। समिति का कार्य छात्रों और अभिभावकों के सुविधा और बेहतर शिक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए उनकी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ करने का कार्य करेगा।
बताते चले कि विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी के विद्यालय में नामांकन प्रारम्भ कर दिया गया है, जहां पर निःशुल्क नामांकन और वार्षिक शुल्क नही लिया जाता है। साथ ही बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, योग, जुडो, कराटे की भी व्यवस्था की गई है। विद्यालय में वाहन की सुविधा मेदिनीनगर, पांकी, लेस्लीगंज, तरहसी, मनातू के लिए भी की गई है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 47
-
13 May, 2025 104
-
13 May, 2025 9
-
12 May, 2025 415
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND
