
राजस्थान, जयपुर में स्काय फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 24 वा नेशनल स्काय चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के 27 खिलाड़ियों ने भाग लिया । मौके पर स्काय एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव सुमित बर्मन ने बताया की झारखंड ने पहली बार नेशनल स्काय चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। जिसमें पलामू जिला के संत मरियम स्कूल के रौशन कुमार ने अंडर 14 में 49 वेट कैटेगरी से खेलते हुए गोवा राज्य खिलाड़ी को हराते हुए कांस्य पदक जीता वही द कराटे एकेडमी के ऋतिक राज तिवारी अंडर 14 में 37 वेट कैटेगरी खेलते हुए हरियाणा राज्य के खिलाड़ी को हराते हुए कांस्य पदक जीता। वही रांची की पार्वती लकड़ा ने के-1 काता करते हुए कांस्य पदक जीता तो वही रांची की ज्योति ने के- 2 काता में कांस्य पदक जीता तो वही रांची की सुरभि ने के 3 में कांस्य जीता। सभी खिलाड़ियों को ग्रैंड मास्टर मीर नज़ीर ने सम्मानित किया। सभी खिलाड़ी सचिव सुमित बर्मन के साथ जयपुर रवाना हुए थे।
- VIA
- Admin

-
19 Apr, 2025 69
-
19 Apr, 2025 227
-
19 Apr, 2025 317
-
19 Apr, 2025 85
-
18 Apr, 2025 157
-
17 Apr, 2025 97
-
24 Jun, 2019 5539
-
26 Jun, 2019 5365
-
25 Nov, 2019 5238
-
22 Jun, 2019 4982
-
25 Jun, 2019 4632
-
23 Jun, 2019 4271
FEATURED VIDEO

PALAMU

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

GARHWA
