
पलामू जिले में मंगलवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल दो युवकों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। तीनों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। हादसा मेदिनीनगर - औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच 98 पर स्थित हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
हरिहरगंज के गुड़ी विगहा गांव के द्वारिका राम पुत्र धीरेंद्र राम(28), रामपुर गांव के सत्येंद्र राम पुत्र सूरज कुमार(18) और रामपुर गांव के सरयू राम का पुत्र प्रकाश कुमार उर्फ छोटू ( 21) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूमने निकले थे। तेंदुआ बीएनएस स्कूल के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सर्विस रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग में मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई। गंभीर स्थिति को देखते हुए हरिहरगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। ईलाज के लिए औरंगाबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही प्रकाश कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।
- VIA
- Admin

-
12 May, 2025 350
-
10 May, 2025 337
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 317
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5639
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5090
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU
