
धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद था। जानकारी मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी जेल पहुंच गए हैं। मामले में पुलिस की छानबीन जारी है। जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में अमन सिंह की मौत की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमन सिंह के सिर में दो गोली मारी गई है। जिससे मौके पर ही अमन सिंह की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी। सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है।
- VIA
- Admin

-
08 May, 2025 12
-
07 May, 2025 58
-
07 May, 2025 125
-
07 May, 2025 297
-
07 May, 2025 79
-
07 May, 2025 35
-
24 Jun, 2019 5620
-
26 Jun, 2019 5444
-
25 Nov, 2019 5314
-
22 Jun, 2019 5071
-
25 Jun, 2019 4704
-
23 Jun, 2019 4346
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
