
मेदिनीनगर :- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कृषि,पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से गांव के जरूरतमंद लोगों को जोड़ने और योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु सबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी को निदेशित किया कि जेएसएलपीएस से समन्वय बनाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से चार-चार गांव का चयन कर पशुधन मॉडल विलेज बनाने की दिशा में कार्य करें। उपायुक्त ने बकरी, गाय, सुअर, बत्तख, पॉल्ट्र फॉर्म आदि का लाभ देने के लिए लाभुक का चयन करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत निर्मित हो रहे डिपबोर, परकोलेशकन टैंक आदि कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और ससमय पूरा करने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया। वंही उन्होंने कृषि,आत्मा, मत्स्य, सहकारिता एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और ससमय पूरा करने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया। बैठक में उपायुक्त के अलावे कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
10 May, 2025 302
-
09 May, 2025 65
-
09 May, 2025 290
-
09 May, 2025 101
-
09 May, 2025 76
-
08 May, 2025 37
-
24 Jun, 2019 5630
-
26 Jun, 2019 5457
-
25 Nov, 2019 5326
-
22 Jun, 2019 5084
-
25 Jun, 2019 4715
-
23 Jun, 2019 4358
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
