
नीलांबर पीतांबरपुर: प्रखंड के भकासी नावाडीह टोला के सुरेश प्रसाद सिंह के पास जिला परिषद मद से जलमीनार का शिलान्यास जिप सदस्य बिजय राम नारियल फोड़कर किया। इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि इस टोला के लोगो द्वारा बार-बार पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग की। उनके प्रयास से जिला परिषद निधी से सोलर संचालित जलमीनार का निर्माण किया जाएगा। जलमीनार का निर्माण हो जाने से इस टोला के लोगों को दूसरे टोला से पेयजल के लिए जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित ठेकेदार को ससमय तथा गुणवत्तापुर्ण जलमीनार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार का निर्माण हो जाने से इस टोला के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस टोला में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण टोला के लोग दूर जाकर पानी लाते हैं। मौके पर सुरेश प्रसाद सिंह, सतन जायसवाल, विकास पांडे, अनुज कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, गौतम कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, अनिल जायसवाल, चंदन राम, संतोष यादव, अमलेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 54
-
31 May, 2025 234
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
14 May, 2025 5724
-
24 Jun, 2019 5723
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

GARHWA

GARHWA

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

PALAMU
