07 Sep, 2023
मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने रोड का किया शिलान्यास
admin Admin

लातेहार जिला के मनिका प्रखंड स्थित मटलोंग रोड से औराटाड़ बरतु उराँव एवं संतोष उराँव के घर होते हुए दुंदु विद्यालय तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने  किया । शिलान्यास में धरती पूजन गांव के बैगा के द्वारा संपन्न हुई और नारियल फोड़कर पूजा किया गया | वही दुंदु पंचायत के मुखिया चांदनी देवी ने विधायक रामचंद्र सिंह को बुके देकर सम्मानित भी की । मौके पर मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह , विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष  सुरेंद्र पासवान ,20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान , मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान , दुंदु पंचायत मुखिया चांदनी देवी , सिंजो पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह , समाज सेवी अख्तर अंसारी , वृंद बिहारी यादव ,तस्लीम अंसारी ,  अरुणा सिंह , मनोज पासवान , रंजीत प्रसाद ,नवल सिंह ,सुरेंद्र भारती , बड़काडीह पंचायत मुखिया धनलाल उराँव , सुल्तान अंसारी ,सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे 



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US