
कारगिल शहीद स्मारक पार्क, पोल पोल में मां भारती के लाल कारगिल शहीद हवलदार प्रबोध महतो की शहादत दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक में लगे प्रतिमा शहीद युगम्बर दीक्षित एवं शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। पुरा परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद युगम्बर दीक्षित अमर रहे, शहीद प्रबोध महतो अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन सह अध्यक्षता पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बोलते पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शहीद प्रबोध महतो ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा 'बलिदान' का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मां भारती के लाल शहीद प्रबोध महतो पलामू के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जिन्हें जन्मों जन्मांतर तक याद किया जाएगा। मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, भास्कर दुबे, श्रीमती संजू शुक्ला, अभिमन्यु कुमार सिंह, रामविलास साहू, संगीता देवी, फैयाज अंसारी, ममता देवी, मोहन गिरी, कमला देवी राजकुमार आदि लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
25 Apr, 2025 171
-
25 Apr, 2025 284
-
25 Apr, 2025 537
-
25 Apr, 2025 93
-
25 Apr, 2025 48
-
23 Apr, 2025 160
-
24 Jun, 2019 5567
-
26 Jun, 2019 5393
-
25 Nov, 2019 5266
-
22 Jun, 2019 5013
-
25 Jun, 2019 4658
-
23 Jun, 2019 4294
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
