
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए वीभत्स नरसंहार के खिलाफ देशभर में उबाल देखा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पलामू में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में एक जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन विहिप के पूर्व घोषित देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
शाम 4:30 बजे गीता भवन से शुरू हुआ यह विरोध मार्च डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनके हाथों में पहलगाम घटना के विरोध में बैनर और प्लेकार्ड थे। इन प्लेकार्डों पर "इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद", "पाकिस्तान होश में आओ" जैसे नारे दर्ज थे।
छह मुहान चौक पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और पाकिस्तान के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने मंच से कहा कि पहलगाम में हुई यह नृशंस घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने इसे इस्लामिक आतंकवाद की बर्बर मानसिकता का प्रतीक बताया और केंद्र सरकार से उग्रवादियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाने की मांग की।
वक्ताओं ने इस घटना में पाकिस्तान की संभावित भूमिका की ओर भी इशारा किया और सरकार से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने की अपील की।
धरना स्थल पर प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अजीत पाठक (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, उपाध्यक्ष लाला यादव (अधिवक्ता), मंत्री अमित तिवारी (अधिवक्ता), संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय (अधिवक्ता), दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह (अधिवक्ता), कनक सिंह, शर्मिला सुमी, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, सह प्रमुख रवि तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, गौ रक्षा प्रमुख भोला अग्रवाल, नगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, संतोष तिवारी, अविनाश राजा, विवेक वर्मा, धनंजय सोनी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- VIA
- Admin

-
01 Jun, 2025 200
-
01 Jun, 2025 75
-
31 May, 2025 64
-
31 May, 2025 258
-
27 May, 2025 209
-
26 May, 2025 336
-
14 May, 2025 5728
-
24 Jun, 2019 5727
-
26 Jun, 2019 5551
-
25 Nov, 2019 5414
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4801
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
