
25 Apr, 2025
418
बकरी बांधने को लेकर विवाद में महिला की मौत, तीन महिलाएं गिरफ्तार
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव में बकरी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। इस विवाद में 42 वर्षीय महिला शांति देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 3 अप्रैल को हुई थी लेकिन गंभीर रूप से घायल शांति देवी की इलाज के दौरान 24 अप्रैल को मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
मृतका के पति मदन यादव के अनुसार घटना के दिन शांति देवी अपने घर के पास बकरी बांध रही थीं। इसी दौरान उनकी जेठानी फूलमतीया देवी और उसकी दो बेटियां – रंजू (22) और अंजू (19) – मौके पर पहुंचीं और तीनों ने मिलकर शांति देवी पर लाठी-डंडों और लकड़ी के पीढ़े से हमला कर दिया। इस हमले में शांति देवी की रीढ़ और गर्दन की हड्डी टूट गई थी।
घटना के बाद शांति देवी को गंभीर हालत में पहले छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें मेदनीनगर के एमएमसीएच और फिर रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 24 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों का कहना है कि शांति देवी उनकी जमीन में बकरी बांध रही थीं, जिससे विवाद बढ़ गया।
तीनों महिलाएं गिरफ्तार
मृतका के बेटे मुन्ना यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फूलमतीया देवी और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 59
-
31 May, 2025 239
-
27 May, 2025 207
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 154
-
26 May, 2025 196
-
14 May, 2025 5727
-
24 Jun, 2019 5724
-
26 Jun, 2019 5548
-
25 Nov, 2019 5413
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4799
FEATURED VIDEO

PALAMU
30 Jul, 2019
1258

PALAMU
17 Sep, 2019
936

PALAMU
23 Sep, 2019
922

PALAMU
18 Apr, 2020
864

PALAMU
14 Apr, 2020
813

PALAMU
25 Sep, 2019
940

PALAMU
10 Dec, 2019
952

JHARKHAND
23 Nov, 2019
1034

PALAMU
20 Aug, 2019
1039

PALAMU
11 May, 2020
904