
रिपोर्ट रुपेश कुमार
पांकी प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर में रविवार की दोपहर पांकी व्यापार मंडल सहयोग समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, निधि सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद ,व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू व पांकी बी सी ओ निसितोष ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात फीता काटकर किया गया, उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों को व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद साव ने फूल माला पहनकर स्वागत किया, संबोधन के पूर्व प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने व्यापार मंडल सहयोग समिति के नए अध्यक्ष शिव प्रसाद साव को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी अध्यक्षता में पांकी प्रखंड के किसानों को खाद बीज सहित अन्य सुविधाऐं प्राप्त होंगी, उन्होंने कहा कि प्रखंड के किसानों की सुविधाओं को लेकर वे सहयोग समिति का भरपूर सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के संबोधन में व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद साव ने कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से एवं कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे ताकि प्रखंड के किसानों को विशेष सुविधाएं मिल सके। मौके पर कार्यक्रम में सदस्य संकटेश्वर सिंह, पैक्स अध्यक्ष रवि बाबू ,पकरिया पैक्स अध्यक्ष इनामुल अंसारी, किरण देवी, आशीष कुमार सिंह, रंजन दुबे सुधीर कुमार गुप्ता भोला प्रसाद सहीत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
21 Apr, 2025 5
-
19 Apr, 2025 72
-
19 Apr, 2025 234
-
19 Apr, 2025 327
-
19 Apr, 2025 86
-
18 Apr, 2025 161
-
24 Jun, 2019 5540
-
26 Jun, 2019 5367
-
25 Nov, 2019 5242
-
22 Jun, 2019 4982
-
25 Jun, 2019 4632
-
23 Jun, 2019 4271
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU
