ads
06 Aug, 2023
कांग्रेसियों ने मिठाई बाट कर किया खुशी का इजहार
admin Admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के मानहानि केस के मामले मे सजा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दी गयी है जो झूठ और तानाशाही के खिलाफ एक बड़ी जीत है। जिसके उपलक्ष मे प्रखंड कांग्रेस कमिटी बिश्रामपुर के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविन्द्र कु शुक्ला (गुड्डू) के नेतृत्व में आज रेहला हनुमान मन्दिर चौक बम पटाखा छोड़कर और मिठाई बाटकर खुशियाँ मनायी गई। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधि विजय चौबे,जिला उपाध्यक्ष सुधीर चौबे,मंडल अध्यक्ष इरफान खान, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष इरसाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज शुक्ला,अहमद,प्रखंड कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौबे,उपाध्यक्ष आलोक चौबे, उपाध्यक्ष मनु पांडेय सचिव मंटू चौबे,केतात पंचायत अध्यक्ष विवेका चौबे, प्रेमनाथ राम,अशोक चौबे,रंजीत चौबे,जमरूदिन अंसारी,सुधा चौबे,पुनीत शुक्ला



  • VIA
  • Admin




ads

FOLLOW US