
शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन, गुणवत्ता और विकास का प्रतीक बन चुके एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल चियांकी के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान के स्थानांतरण उपरांत इंडियन रोटी बैंक की ओर से उन्हें गरिमामयी विदाई दी गई। यह विदाई समारोह डॉ. खान के शिक्षण एवं प्रबंधन कौशल की सराहना और उनके उत्कृष्ट योगदान को नमन करने का एक भावुक अवसर बन गया।
इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कोर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संरक्षक अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी चंद्रशेखर मेहता, समाजसेवी राकेश तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. खान को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दीपक तिवारी ने अपने संबोधन में डॉ. जी.एन. खान के कार्यकाल को पलामू के लिए "स्वर्णिम युग" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. खान न केवल एक मृदुभाषी और अनुशासित प्रशासक रहे बल्कि उन्होंने शिक्षण स्तर को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके कार्यकाल में विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जिससे पलामू जिले की शिक्षा प्रणाली को नई पहचान मिली।
डॉ. खान को ए.आर.ओ. झारखंड ज़ोन-1 का भी नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ जो उनके नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में निरंतर वृद्धि उनके कुशल संचालन की साक्षी हैं।
समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने डॉ. खान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी प्रबंधन क्षमता राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
ज्ञात हो कि डॉ. जी.एन. खान का स्थानांतरण अब एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटनगंज से डी.ए.वी. सी.सी.एल. कथारा, धनबाद में प्राचार्य के रूप में हुआ है। वहीं उनके स्थान पर डी.ए.वी. एन.आई.टी. आदित्यपुर के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश मिश्रा ने डालटनगंज में कार्यभार संभाला है।
- VIA
- Admin

-
01 Jun, 2025 200
-
01 Jun, 2025 75
-
31 May, 2025 64
-
31 May, 2025 258
-
27 May, 2025 209
-
26 May, 2025 336
-
14 May, 2025 5728
-
24 Jun, 2019 5727
-
26 Jun, 2019 5551
-
25 Nov, 2019 5414
-
22 Jun, 2019 5184
-
25 Jun, 2019 4801
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU
