
माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू प्रमंडल के अति महत्वपूर्ण परियोजना उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) के निर्माण कार्य पूर्ण कराने संबंधी मामले को उठाया।
श्री राम ने कहा कि उक्त परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 1972 में आरम्भ हुआ था जो 1993 तक कार्य जारी रहा परंतु 1993 के बाद कतिपय कारणों से उक्त परियोजना का कार्य बंद हो गया। वर्ष 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 1622 करोड़ रूपये की लागत से इस परियोजना के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। परियोजना का कार्य वाप्कोस कंपनी को मिला। माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूॅ कि उन्होंने 5 जनवरी 2019 को उक्त परियोजना के निर्माण की अधारशिला पलामू में जाकर किया जिसके बाद पलामू प्रमण्डल के साथ-साथ बिहार के औरंगाबाद एवं गया जिलें की जनता के मन में मंडल डैम परियोजना के निर्माण कार्य फिर से शुरू होने की आस जगी परन्तु मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर हुए आंदोलन एवं राज्य सरकारों की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है जिससे जनता के मन में तरह-तरह की भ्रांतियां फैल रही है। माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि मुआवजा की राशि प्रदान कराते हुए उक्त परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने की कृपा की जाय।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 76
-
13 May, 2025 134
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 425
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

LATEHAR

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

GARHWA

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU
