
मेदिनीनगर :- झामुमो पलामू के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि "झामुमो पलामू के हुए पिछले एकदिवसीय बैठक में हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर और मोहम्मदगंज प्रखंड कमिटी को भंग किया गया था। वहां झामुमो की मजबूती के लिए नई प्रखंड और पंचायत कमिटी बनाई जाएगी। झामुमो का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। झामुमो हर घर तक पहुंच कर लगातार अपनी मजबूती पलामू में बढ़ा रही है। सभी भंग किए गए प्रखंड कमिटी के प्रभारियों की सूची इस प्रकार है।हुसैनाबाद - केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल सिन्हा, वशिष्ठ सिंह, प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, डॉ. एजाज अहमद और नेहाल असगर।हरिहरगंज - केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, केन्द्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, उपाध्यक्ष असफर रब्बानी और सुशील सिंह।छत्तरपुर - केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, अविनाश देव और ललन चौधरी।मोहमदगंज - सचिव सन्नू सिद्धिकी, उपाध्यक्ष कमाल खान, विवाकानंद सिंह, रानी देवी और छोटू त्रिपाठी। प्रखंड अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया केंद्रीय समिति सदस्य और जिलाध्यक्ष की निगरानी में होंगे। सभी प्रभारी उपरोक्त प्रखंड के नेतागण से संपर्क स्थापित कर दिनांक 27 - 5- 23 से एक महीना के अंदर भंग कमिटी की प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटी बना कर जिलाध्यक्ष के पास सौंपेंगे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 87
-
13 May, 2025 142
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 433
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
