
मेदिनीनगर :- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पलामू में आयोजित किया गया।बैठक का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री बंटी सिन्हा ने किया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी पलामू के जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा जिला के कई पदाधिकारी एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला कार्यसमिति के बाद पार्टी के सिद्धांत और नियमों के अनुकूल मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महा जनसंपर्क अभियान जो कि 1 जून से 25 जून तक चलेगी के सभी कार्यक्रमों की विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में संगठन को गांव गांव तक मजबूत करने और आम लोगों को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्रामीण मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री श्याम बाबू ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को 30 मई को 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसके लेकर प्रदेश में तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा स्तर पर, विधानसभा स्तर पर, जिला स्तर पर, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को जनसभा संबोधित करेंगे। दूसरे चरण 1 जून से 22 जून तक चलेगा। इस दौरान संसदीय क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं भी होगी। तीसरे चरण में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विकास तीर्थ कार्यक्रम आयोजित होगा। 20 से 30 जून तक भाजपा घर घर संपर्क अभियान चलाएगी।मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने भी बैठक को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर मिश्रा प्रभात प्रसून सत्येंद्र तिवारी पंकज शुक्ला श्रीकांत तिवारी रविंद्र तिवारी रंजन पाठक मुकेश प्रजापति चंदू चंद्रवंशी डब्लू गुप्ता आनंद प्रकाश तिवारी एवं काफी संख्या में भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 92
-
13 May, 2025 144
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 434
-
10 May, 2025 351
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

GARHWA
