
मेदिनीनगर :- झामुमो पलामू जिला समिति के द्वारा आज क्राउन प्लाजा में एक दिवसीय बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। बैठक की पहले पार्टी के पूर्व नेता स्व दुर्गा सोरेन जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। कार्यक्रम के सदस्यता अभियान, पार्टी की मजबूती और पार्टी के विस्तार पर सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से विस्तार रूप से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में 4 प्रखंड, हरिहरगंज, छतरपुर, मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद भंग करने की भी घोषणा की गई।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा " आज झामुमो पलामू की सबसे मजबूत पार्टी है, इसका श्रेय झामुमो पलामू के कार्यकर्ताओं को जाता है। आज सभी प्रखंड में केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे, सभी कार्यकर्ता और नेता सभी गांव के घर - घर तक जाएंगे और सदस्य बनाएंगे। हमारा लक्ष्य 1 लाख 50 हजार नए सदस्य बनाने का है। पलामू को तीन जोन में बांट कर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता आज हर घर में हैं, अब वक्त है माटी की पार्टी को हर बूथ हर आंगन तक जा कर लोगों को जोड़ने की। सभी लोग हेमंत सोरेन की जनकल्याण कारी योजनाओं की बारे में लोगों को बताएंगे, और सभी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ कर लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। आज के दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व दुर्गा सोरेन जी का पुण्यतिथि भी है, उन्हें झामुमो पलामू के तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि, उनसे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए की कैसे, शोषितों, गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए कैसे उनका हक दिलाया जाता है। स्व दुर्गा सोरेन जी का जीवन हमें हमेशा निस्वार्थ भावना से पार्टी और लोगों के लिए काम करने का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा,बालकिशुन उरांव, कमाल खान, पार्टी के नेता, अविनाश देव, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, अमित सिन्हा, सन्नी शुक्ला, रंजीत जायसवाल, अनुराग सिंह, चंदन सिन्हा, राजेश विश्वकर्मा, इकबाल अहमद, प्रदीप सिंह, दीपू चौरसिया, शाहबाज खान, हाजी ललन अंसारी, फ्जायल अहमद, नेहाल असगर, मनौवर जमा, बबलू सिंह, मन्नत बग्गा, नेहाल असगर, सुशीला मिश्र, बबलू शाहनवाज, कौशल आरा, राजिया, नियाजी, छोटू त्रिपाठी, कैल्विन केरेक्ट्टा, सलोनी टोपनो, रानी देवी, लल्लन चौधरी, रंजीत सिंह, उमा सिंह, मुकेश चौधरी, अमन कुमार, इस्तेखार अंसारी, कामेश पांडेय, अनिल सिंह, नीतीश सिंह, इमामुल हक, कमरुद्दीन अंसारी पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव और पार्टी के बीस सूत्री सदस्य उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 86
-
13 May, 2025 138
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 432
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
