
मेदिनीनगर :- 18 मई 2023 को उक्त नाबालिग छात्रा के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने सतबहिनी गए हुए थे तथा घर में छात्रा अकेली खाना बना रही थी। उक्त सूचना पाकर ग्राम झरगड़ा के 6 युवकों ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ-साथ मारपीट की एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा विडियो भी बनाया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए हुसैनाबाद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में बेहतर उपचार हेतु रेफर किया गया है। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा की मां ने आवेदन देकर हुसैनाबाद थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है उक्त पीड़ित परिवार के द्वारा नामजद अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुयी है। एक अभियुक्त को ग्रामीणों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। उक्त मामले में पुलिस महानिदेशक झारखंड, उपायुक्त पलामू एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अविलंब कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मैंने कहा है कि अविलम्ब दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए मामले की जॉच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कष्ट करेेे। इस कांड में दोषियों को ऐसी सजा मिले, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति समाज में न हो सके।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 86
-
13 May, 2025 139
-
13 May, 2025 16
-
12 May, 2025 432
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
