
डी.ए.वी प्रबंधकर्ता समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ. जे=पी शूर के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में 44th बटालियन एन.सी.सी कैडेट्स भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। यह भर्ती 44th बटालियन मेदिनीनगर एन.सी.सी के कमांडेंट कर्नल अमिताभ मुखर्जी के निर्देशन में आयोजित थी। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कैडेट से दौड़, पुश-अप कराया गया। स्टेडियोमीटर से हाइट मापी गई। चिकित्सकीय परीक्षण, पोस्चर डिफॉर्मिंग के साथ-साथ अभिलेख परीक्षण,आधार कार्ड, अंकपत्र फोटो का मिलान किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट कर्नल अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि इस केंद्र से 50 कैडेट्स का चयन हुआ है, जिसमें 15 बालिका (जे.डब्ल्यू ) एवं 35 बालक (जे.बी) की भर्ती हुई है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स के रूप में विद्यार्थी जीवन में परिश्रम अनुशासन एवं अन्य जीवन उपयोगी बातें सीख कर अपने व्यक्तित्व में निखार लाते हैं एवं देश भक्ति भावना से परिपूर्ण होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए बताया कि एन. सी. सी. में प्रशिक्षित छात्र देश की पूंजी बनते हैं ।अनुशासन युक्त जीवन उनके अंदर देश भक्ति भावना का संचार करता है और वह एक कुशल देशभक्त नागरिक बनकर देश सेवा के लिए तैयार होते हैं। भारत सरकार कैडेटस को सेना के तीनों अंगों में आरक्षण देती है और अन्य नौकरियों एवं उच्च शिक्षा में भी उन्हें इसका लाभ मिलता है। छात्रों को इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर हवलदार लाल पुर्ती, हवलदार सर्वजीत सिंह एवं विद्यालय के खेल शिक्षक सह सी. टी. ओ. डॉक्टर राजेंद्र राणा उपस्थित थे । चयनित छात्रों में विनीत राज, आयुष कुमार पांडे, अनंत कुमार, नव्या राणा , अतुल्य सिंह एवं राखी कुमारी सम्मिलित थी।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 106
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 439
-
10 May, 2025 353
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
