
भंडरिया में बड़गड़-भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों कि आज सभा हुई। सभा में बड़गड़-भंडरिया प्रखंड के 25 गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सांगठनिक अनुशासन एवं रणनीति के अंतर्गत कार्य करने की आवश्यकता है। समस्याएं आज इतनी विकराल हैं कि आम आदमी का जीवन निराशा और हताशा का पर्याय हो गया है। जनप्रतिनिधियों की लूट और स्वार्थ ने क्षेत्र में विकास नहीं होने दिया है। समस्याओं के समाधान के लिए भ्रष्ट व्यवस्था से संघर्ष को युवा तैयार रहें। संगठन की रणनीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा ने कहा शीघ्र ही कुछ गांव जो छूट गए हैं उन्हें भी संगठन से जोड़ दिया जाएगा। बड़गड़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम ने कहा क्षेत्र की जनता युवा जागृति केंद्र को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है तथा संगठन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सभा में विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों से संवाद किया एवं स्थानीय समस्याओं की चर्चा की तथा उनके समाधान हेतु संगठन को क्षेत्र में और भी मजबूत करने की बात पर जोर दिया। सभा में केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, जिला सचिव अमित रंजन, नीरज तिवारी, वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला सचिव मोहित साहू, आनंद सिंह, विशेश्वर मांझी, काश्मीर कुजूर, अमरदीप तिर्की, ईश्वरदास तिर्की, भीम सिंह, रोहित सिंह, इंद्रराज मुंडा, रिझु सिंह, जयदीप तिर्की,। चंदन बाखला, मनोज सिंह, संजीव सिंह, खुशहाल सिंह, रामवृक्ष नगेसिया, देव नारायण सिंह, सिंधु कच्छप,रंजीत तिग्गा, रंजीत लकड़ा, अशोक कुमार सिंह, धनंजय सिंह, राजेश कुमार पासवान, मनोज कुमार ठाकुर, पितांबर सिंह, विनोद कुमार सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 107
-
13 May, 2025 147
-
13 May, 2025 19
-
12 May, 2025 442
-
10 May, 2025 357
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4371
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND
