
सतबरवा:- प्रखंड के फुलवरिया गांव में चेरो राजा मेदनी राय के प्रतिमा के समीप सोमवार को आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राम लखन सिंह तथा संचालन मनोज सिंह ने किया। वही मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी योगेश्वर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजा मेदनी राय एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने समाज का उत्थान तभी होगा जब अपने लोग ज्यादा शिक्षित होंगे तथा नशा मुक्त होंगे ।वही मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित योगेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे समाज में राजा मेदनी राय जैसे वीर राजा हुए हैं। हमें उनके आदर्शों का पर चलना चाहिए। मौके पर पाकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो आशीष सिन्हा मेला समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ से पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह अनिल सिंह अजय उरांव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- VIA
- Pappu Kumar Raj

-
14 May, 2025 367
-
14 May, 2025 82
-
13 May, 2025 157
-
13 May, 2025 161
-
13 May, 2025 27
-
12 May, 2025 457
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

LATEHAR
