
बरवाडीह: बरवाडीह प्रखण्ड मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बरवाडीह मेदिनीनगर पथ स्थित शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर भाजयुमो बरवाडीह मंडल अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह चौक के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा बरवाडीह मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह शिरकत की वही इस मौके पर भाजयुमो प्रखण्ड अध्यक्ष विकास सिंह ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे कहा
भारत को आजाद कराने में कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उनके इस त्याग के कारण ही देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो सका। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरु के साथ लाहौर षडयंत्र के आरोप में अंग्रेजी सरकार ने फांसी पर लटका दिया था। 23 मार्च की तारीख उस से हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के लायपुर जिले के बगा में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। महात्मा गांधी ने साल 1922 में चौरीचौरा कांड के बाद असहयोग आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की तो देश के सबसे बड़े क्रांतिकारी भगत सिंह का अहिंसावादी विचारधारा से मोहभंग हो गया। इसके बाद उन्होंने 1926 में देश की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की वही इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भीम प्रसाद भाजयुमो के हेमंत कु रवि पारस जायसवाल गौरव राजपूत समेत और भी लोग मौजूद रहे।
- VIA
- Ravi Gupta Journalist

-
14 May, 2025 285
-
14 May, 2025 76
-
13 May, 2025 143
-
13 May, 2025 158
-
13 May, 2025 27
-
12 May, 2025 453
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

JHARKHAND

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

COUNTRY

PALAMU
