
मेदिनीनगर :- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू , हर वर्ष के तरह इस बार भी आगामी रविवार 21 मार्च 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपने कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह की आयोजन करेगी। इस बाबत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्री दामोदर मिश्र ने बताया की होली मिलन समारोह में पलामू प्रमंडल में रहने वाले सभी पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। वे अपने साथ अपने परिवार जन और मित्रों को भी ला सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए महिलाओं और बच्चों की सहभागिता इस साल के होली मिलन समारोह में वर्जित है। उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पलामू जिला अध्यक्ष श्री गयानंद पाण्डेय ने सभी पूर्व सैनिकों से अपील किया है कि नियत तिथि और समय पर कार्यालय परिसर में पहुंचकर होली मिलन समारोह का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि कोविड प्रीकॉशंस का समय है इसीलिए कृपया मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का अनुपालन भी समारोह के दौरान सुनिश्चित किया जाएगा।
- VIA
- Tannu Nagre

-
21 Apr, 2025 291
-
21 Apr, 2025 235
-
21 Apr, 2025 18
-
21 Apr, 2025 344
-
21 Apr, 2025 51
-
19 Apr, 2025 80
-
24 Jun, 2019 5547
-
26 Jun, 2019 5373
-
25 Nov, 2019 5246
-
22 Jun, 2019 4988
-
25 Jun, 2019 4637
-
23 Jun, 2019 4276
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

LATEHAR

PALAMU

GARHWA

PALAMU
