
पलामू :- मनातू थाना क्षेत्र के गांव में होने वाली अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 17 फरवरी को 10 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व भारतीय वन अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई थी। इसमें से 4 पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं। जबकि 10 फरार हैं।मनातू थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में केदल गांव निवासी सुरेश सिंह, मुनारिक सिंह, विजय सिंह व परमेश्वर सिंह शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। सभी आरोपियों ने मनातू थाना से 15 KM दूर केदल के जंगल में अफीम की खेती की थी। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने छोटकी नागद व बड़की नागद गांव से अफीम की खेती के जुर्म में एक साथ 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
- VIA
- Tannu Nagre

-
14 May, 2025 335
-
14 May, 2025 79
-
13 May, 2025 153
-
13 May, 2025 161
-
13 May, 2025 27
-
12 May, 2025 457
-
24 Jun, 2019 5645
-
26 Jun, 2019 5470
-
25 Nov, 2019 5337
-
22 Jun, 2019 5096
-
25 Jun, 2019 4729
-
23 Jun, 2019 4372
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
