
देश के अन्य राज्यों के साथ झारखंड में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। जमशेदपुर में कौवों की मौत की सूचना के बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने जमशेदपुर में हुए कौवों की मौत पर जांच के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री को जैसे ही जानकारी मिली कि जमशेदपुर में आधा दर्जन कौवों की मौत हुई है, उन्होंने तुरंत पशुपालन निदेशक को जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि टास्क फोर्स की टीम घटनास्थल पर गई थी।
पूर्वी सिंहभूम के जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने बताया- छह कौवों की मृत्यु हुई है, जिसे रांची स्थित एलआरएस लैब में भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बर्ड फ्लू से मौत हुई है या नहीं। वैसे एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर, निदेशक पशुपालन ने झारखंड के सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी रोज पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान कांके के निदेशक को रिपोर्ट भेजेंगे। सभी जिलों से प्रत्येक माह बर्ड फ्लू का नमूना भेजना सुनिश्चित करें। इस निर्देश का पालन जरूरी है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
12 May, 2025 338
-
10 May, 2025 334
-
09 May, 2025 85
-
09 May, 2025 316
-
09 May, 2025 114
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5638
-
26 Jun, 2019 5464
-
25 Nov, 2019 5332
-
22 Jun, 2019 5089
-
25 Jun, 2019 4724
-
23 Jun, 2019 4366
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
