ads
07 Jan, 2021
पत्नी से झगड़ा कर सोया था अकेले, सुबह फंदे से झूलता मिला युवक का शव
admin Tannu Nagre

मेदिनीनगर:- शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। गुरुवार सुबह युवक के 7 साल के बड़े बेटे ने फंदे से झुलती पिता की लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। युवक काफी शराब पिता था और इसी बात पर बीती रात पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसी आक्रोश में युवक ने पत्नी के दुप्पटे से फंदा बना अपनी जान दे दी। युवक अपने घर का इकलौता पुत्र था।

मृतक की पहचान आबादगंज निवासी राहुल कुमार उर्फ़ पेंटल (25) के रूप में की गई। वो अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। राहुल टेंट हाउस में काम किया करता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। इसकी वजह से अक्सर घर में विवाद हुआ करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात राहुल शराब पीकर घर आया तो पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद राहुल गुस्से में एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने सोचा राहुल नशे की हालत में सो गया होगा।

सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़ कर राहुल के 7 साल के बेटे को कमरे में भेजा गया। जहां बच्चे ने पिता की फंदे से झूलती लाश मिलने की बात बताई और दरवाजा खोला। इसके बाद परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।



  • VIA
  • Tannu Nagre




ads

FOLLOW US