
मेदिनीनगर:- पांकी रोड स्थित होंडा सर्विस सेंटर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता पुत्र था और मेदिनीनगर में अपने मौसा के घर पर रहता था। हादसा किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। टक्कर के बाद बाइक पेड़ से टकराई और सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट भी पहन रखा था।
युवक की पहचान हनुमान नगर के बारालोटा निवासी उत्तम कुमार (20) के रूप में की गई। उत्तम जेलहाता मुंसफ रोड स्थित यूनिक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर का टीचर था। उत्तम कुमार अपनी अपाची बाइक से कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। इसी दौरान पांकी रोड में होंडा सर्विस सेंटर के सामने उसका एक्सीडेंट हो गया।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उत्तम को हॉस्पिटल लाया गया पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि उत्तम के बचपन में ही पिता के गुजर जाने के बाद उसका पालन-पोषण बारालोटा में उसके मौसा के घर हुआ था। उसकी मां गया (बिहार) में रहती है।
- VIA
- Tannu Nagre

-
13 May, 2025 86
-
13 May, 2025 141
-
13 May, 2025 17
-
12 May, 2025 433
-
10 May, 2025 350
-
09 May, 2025 92
-
24 Jun, 2019 5643
-
26 Jun, 2019 5469
-
25 Nov, 2019 5336
-
22 Jun, 2019 5095
-
25 Jun, 2019 4728
-
23 Jun, 2019 4369
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

LATEHAR

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND
