डालटनगंज : सर पर मौत मंडराना ये कहावत सुनी होगी आपने, आज हम आपको दिखाते हैं कैसे डालटनगंज स्टेशन पर दर्जनों पुलिस जवानों के सर पर मौत मंडरा रहा है और वो खौफ के साये में जीवन गुजार रहे हैं। हर रोज सैकडों नही बल्कि हजारों यात्रियों की जान की सलामती का बीड़ा उठाये सुरक्षित यात्रा का भरोसा बन जो पुलिस जवान ड्यूटी में मुस्तैद होते हैं, वो उस समय नही डरते जब अंधेरी रातों में ट्रेन में लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद होते हैं, वो तो तब डरते हैं जब ड्यूटी से वापस अपने आशियाने में आते हैं, आशियाना नही. उन्हें तो अपना बैरक मौतखाना लगता है, जहां हर पल मौत की आहट उन्हें महसूस होती है, सालों से जर्जर पड़े भवन में रह रहे दर्जनों पुलिस जवान हररोज अपनी सलामती की दुआ मांगते हैं, जब ट्रेन गुजरती है तो दीवारें वाइब्रेट करती है, सर ढकने के लिए बना छत गिरता है, और हद तो तब होती है जब कई दफा लिखित आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नही होती, ये भवन को देखिए ये उस देश का जीआरपी बैरक है, जिस देश मे सभी परिवार को पक्के का मकान दिया जा रहा है, लेकिन जो हमें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करा रहे हैं उनकी जीवन शैली देखिये, ये खण्डर में तब्दील हो रहा जर्जर भवन जिसके नीचे एक ही हॉल में दर्जन भर रेलवे पुलिस के जवान सोते हैं, और कब छत टूटकर गिरे और कब कोई बड़ा हादसा हो ये कोई नही जानता लेकिन ड्यूटी है तो करना ही है.
- VIA
- Admin

-
31 May, 2025 53
-
31 May, 2025 225
-
27 May, 2025 205
-
26 May, 2025 332
-
26 May, 2025 153
-
26 May, 2025 193
-
24 Jun, 2019 5723
-
14 May, 2025 5722
-
26 Jun, 2019 5546
-
25 Nov, 2019 5411
-
22 Jun, 2019 5182
-
25 Jun, 2019 4797
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA
