
गढ़वा : भाजपाइयों ने कांडी थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी- नीतीश कुमार को गुलदस्ता देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता- रामलला दुबे ने कहा कि थाना प्रभारी को फूल देकर इसलिए सम्मानित किया गया कि जबतक थाना प्रभारी यहां रहें फूल के तरह ही खिलते रहें। साथ ही कहा कि मिठाई इसलिए खिलाया गया कि इस क्षेत्र की जनता के साथ सदैव मिठी वाणी का ही प्रयोग करें। वहीं श्री दुबे ने आशा किया कि क्षेत्र में अमन-चैन व शांति व्यवस्था कायम रहे। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि क्षेत्र में मनचलों की संख्या बढ़ गयी है। कांडी के चोरांटी पहाड़ से बरडीहा के भैरो बाबा तक व कांडी से भीम बराज तक पेट्रोलिंग करने की भी मांग की गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांडी एक छोटा शहर है, फिर भी सड़क जाम हो जाती है। जाम लगने की समस्या से निजात देने को आग्रह किया। रामलला दुबे ने कहा कि मोहम्मदगंज-कांडी आने-जाने वाली कमांडर गाड़ियों में 35-40 सवारियों को बैठा लिया जाता है। सड़क भी जर्जर है। दुर्घटना भी हमेशा होती रहती है। साथ ही कहा कि दक्षिण की ओर से आने वाले टेम्पू ग्रामीण बैंक के पास, उतर की ओर से आने वाले टेम्पू ब्लॉक के पास, पूरब की ओर से आने वाले टेम्पू नदी के पार व पश्चिम की ओर से आने वाले टेम्पू पोखरा के पास ही रुके। जबकि पश्चिम की ओर से आने वाली बस ब्लॉक के पास व गढ़वा से आने वाली बस पेट्रोल पम्प के पास ही रुकना चाहिए। मौके पर- विनोद प्रसाद, अनूप पासवान, सुधीर दुबे, विनोद चौधरी, प्रदीप दुबे सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
- VIA
- Atul Dhar Dubey

-
02 Jun, 2025 67
-
01 Jun, 2025 251
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 273
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5729
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5186
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

COUNTRY

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
