
गढवा :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आहूत की गई। जिसमें झारखंड सरकार के द्वारा छठ महापर्व पर छठ व्रतियों को सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व पर रोक लगाने के तुगलकी फरमान का विरोध किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी ने कहा कि यह सरकार बार-बार हिंदुओं एवं सनातन परंपरा पर कुठाराघात कर रही है सरकार के इस निर्णय से हिंदुओं की आस्था पर बहुत बड़ी चोट है मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि अपने इस निर्णय को अविलंब वापस ले एवं छठ व्रत को अपने पूरे विधि विधान से मनाने का मार्ग प्रशस्त करें वरना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन पर विवश होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं समस्त भारत के लिए अटूट आस्था का विषय है। झारखंड में भी लोग भगवान भास्कर की आराधना अटूट श्रद्धा एवं विश्वास से करते हैं और यह पर्व मुख्य रूप से उदयीमान एवं अस्तलाचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध देने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व मनाने से रोकने पर छठ व्रतियों की आस्था पर एक बहुत बड़ा आघात है मैं झारखंड सरकार के इस निर्णय का घोर विरोध एवं भर्त्सना करता हूं। बैठक में उपस्थित जवाहर पासवान जी ने कहा कि यह सरकार झारखंड वासियों की आस्था एवं विश्वास पर बार-बार आघात कर रही है छठ महापर्व का महत्व हमारे राज्य के साथ-साथ संपूर्ण भारतवर्ष में है हमारे राज्य के लोग दुनिया में चाहे जहां भी हो विश्व के किसी भी कोने में हो छठ पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाने की परंपरा रही है। सरकार यदि अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो भारतीय जनता पार्टी के हजारों हजार कार्यकर्ता जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिले के महामंत्री श्री संतोष दुबे जी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप जी, उपाध्यक्ष श्री राजीव रंजन तिवारी जी, हरेंद्र दुबे जी, गौरीशंकर बिंद जी, कैलाश कश्यप जी प्रदीप पासवान रितेश चौबे जी मुरली श्याम सोनी जी उदय मेहता जी राम आशीष तिवारी विवेकानंद तिवारी जी कंचन जयसवाल जी मीरा देवी जी, मनोज पाठक राकेश केसरी जी अमित केसरी जी राकेश शंकर गुप्ता।
- VIA
- Atul Dhar Dubey

-
13 May, 2025 76
-
13 May, 2025 134
-
13 May, 2025 15
-
12 May, 2025 425
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

GARHWA

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU
