
मेदिनीनगर। दीपावली के पहले शहर का गली मोहल्ला जुआरियों का अड्डा बनने लगता है। जिससे स्थानीय लोगों को तो परेशानी होती है कई बार बड़े अपराधिक घटना भी घट जाती है। इससे निपटने के लिए पलामू पुलिस ने अभियान शुरू किया है। गुरुवार को शहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे जुआ के अड्डों पर पुलिस ने छापामारी कर जुआ खेल रहे नौ लोगों गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना थी कि शहर के कई अड्डों पर बड़े पैमाने पर जुआरियों का जमावड़ा होता है जो आसपास का माहौल भी खराब करते हैं। पलामू एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई और टीम बनाकर आबादगंज भुईंया टोली व सूदना इंडस्ट्रियल एरिया में छापामारी की। इस दौरान 16 हजार 820 रूपया नकद, अगरबत्ती, माचिस, आधा जला मोमबत्ती और दो गड्डी तलाश बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम में शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा, टीओपी वन प्रभारी नबी अंसारी, टीओपी तीन प्रभारी रवि लोहरा समेत प्रेमचंद हांसदा, आरक्षी राज कुमा रसिंह, चंद्रप्रकाश शुक्ला, लाडले हसन, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार व कुंदन कुमार आदि शामिल थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज भुईंया टोली में टीओपी वन के प्रभारी नबी अंसारी के नेतृत्व में छापामारी की गई। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें जेलहाता चौक निवासी धीरज कुमार, भुईंया टोली निवासी मोहन कुमार, जेलहाता निवासी अरविंद कुमार का नाम शामिल है। जबकि शहर थाना क्षेत्र के ही सूदना इंडस्ट्रियल एरिया में टीओपी तीन के प्रभारी रवि लोहरा के नेतृत्व में छापामारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सूदना रेलवे क्रासिंग के समीप निवासी अनिल राम, शैलेंद्र कुमार, बिसफुट्टा निवासी सुहैल अंसारी, आशीष राम, सूदना इंडस्ट्रियल एरिया निवासी अनुज कुमार पांडेय और सूदना रेलवे लाइन किनारे निवासी जंतु आर्यन कुमार का नाम शामिल है।
- VIA
- Ravi...

-
13 May, 2025 57
-
13 May, 2025 116
-
13 May, 2025 10
-
12 May, 2025 416
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4727
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
