
रांची:- रातू रोड स्थित इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन काग्रेस (इंटक) कार्यालय में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व आरसीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णानंद (केएन) त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं आरसीएमएस के महामंत्री डा संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी को आरसीएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके बाद आरसीएमएस की सभी ईकाइयों को भंग कर दिया गया व अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी की कमेटी का गठन किया गया।
अधिवेशन में मजदूर संघ द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के सामने कई मांगो को रखा गया। संघ की तरफ से कहा गया कि भारत सरकार दोषपूर्ण नीति के तहत सार्वजनिक क्षेत्रों की कोल कंपनियों को निजी हाथों में सौंप रही है। वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए सभी मजदूर विरोधी संसोधनों को अविलंब निरस्त करने की संघ मांग करता है। एनसीडब्ल्यूए एक से दस तक कोयला श्रमिकों के हित में जो भी एकरारनामे किए गए हैं उसे कोल इंडिया में लागू किया जाए। कोयला श्रमिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित की जाए। कोयला खदान एवं प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों को हाई पावर कमेटी द्वारा तय सुविधाएं मुहैया कराई जाए। जेवीसीसीआइ, एपेक्स बोर्ड, वेलफेयर कमेटी, सेफ्टी कमेटी का कंपनी एरिया लेवल एवं यूनिट लेवल पर मीटिंग कर कार्यान्वयन कराया जाए। अधिवेशन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के एनसीएल, सीसीएल, एसीसीएल, डब्ल्यूसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआइ तथा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे।
- VIA
- Tannu Nagre

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 243
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

GARHWA

PALAMU

PALAMU
