
लेस्लीगंज: थाना परिसर मे निवर्तमान थाना प्रभारी वीरेन मिंज का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लेस्लीगंज एसडीपीओ अनुप बड़ाईक ने कहा कि लेस्लीगंज थाना मे ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक काम करने वाले थाना प्रभारी के रूप में रिटायरमेंट के बाद भी जाने जाएंगे और अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किया है। समारोह में लोगों की उपस्थिति यह बता रही है कि इन्होंने पुलिस और पब्लिक के रिश्ते को और मजबूत किया है। विभाग द्वारा दिए गए सभी दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया है। प्रखंड बिपीआरो विनय शर्मा ने कहा कि थाना प्रभारी की विदाई का भावुक क्षण है। इन्होंने अपने कार्यकाल मे हर आम और खास को विधि सम्मत सहयोग किया है। प्रशासनिक व्यवस्था में भी मे इन्होंने भरपूर सहयोग किया है। प्रभारी थाना प्रभारी रमेश हजाम कहा कि निवर्तमान थाना प्रभारी वीरेंन मिंज के सानिध्य मे काम करने का मौका मिला है। हर मसलो पर इनका भरपूर सहयोग मिला है। इनके मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण सफलता लेस्लीगंज थाना को मिली है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव ने कहा कि लेस्लीगंज में थाना प्रभारी वीरेन मिंज अपने कुशल व्यवहार से लेस्लीगंज के लोगों को प्रभावित किया और जो नियम संगत के विरूध कार्य कभी भी नहीं किया कार्यक्रम को एस आई मनोज कुमार युवराज कुमार प्रकाश होरो सुनील यादव ए एसआई महावीर साहू टीपी रजक अंचल निरीक्षक विजय राम बिपीआरओ विनय कुमार शर्मा सहित पूर्णाडीह पंचायत मुखिया गुड्डी देवी जामुनडीह पंचायत के पूर्व मुखिया भोला साह समाजवादी पार्टी के पाकी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बजरंगी सोनी कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सहित थाना के सभी पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित जवानों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए वीरेंन मिंज ने बताया कि कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने मैं कुछ अलग ही आनंद है। उन्होंने विदाई समारोह में उपस्थित सभी उपस्थित लोगों को आभार प्रकट किया है।
- VIA
- Admin

-
13 May, 2025 46
-
13 May, 2025 104
-
13 May, 2025 9
-
12 May, 2025 414
-
10 May, 2025 348
-
09 May, 2025 90
-
24 Jun, 2019 5641
-
26 Jun, 2019 5467
-
25 Nov, 2019 5335
-
22 Jun, 2019 5093
-
25 Jun, 2019 4726
-
23 Jun, 2019 4368
FEATURED VIDEO

GARHWA

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

PALAMU

PALAMU
