
रांची : गुनगुनी ठंड ने रांची में दस्तक दे दी है। रात और सुबह के वक्त हल्का कोहरा और ठंड महसूस की जा रही है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए रांची के हरमू बाजार, रातू रोड, कोकर, बरियातू, अरगोड़ा के साथ थोक मार्केट अपर बाजार में गर्म कपड़ों और कंबल की दुकान सज गई है। वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दुकानों के बाहर लोगों को आकर्षित करने के लिए कंबल, गर्म एवं ऊनी कपड़े आदि प्रदर्शित किए जा रहे हैं। लोग अपनी जरूरत के मुताबिक गर्म एवं ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे कपड़ा बाजार में रौनक आ गई है।
लुधियाना का माल और रांची की सर्दी
अपर बाजार में कंबल के थोक विक्रेता नरेश अग्रवाल बताते हैं कि रांची के व्यापारियों ने सितंबर के महीने में अपना माल ऑर्डर कर दिया था। करीब 15 दिन से एक महीने में व्यापारियों को ऑर्डर मिल जाता है। ऐसे में अपने यहां बाजार में माल पूरा भर गया है। रांची की सर्दी के लिए लुधियाने का कंबल सदियों से पसंद किया जाता रहा है। इस बार भी ग्राहकों को वही पसंद आ रहा है। जबकि स्वेटर, जैकेट, पुलओवर, लोई, शाल, और लेडिज के लिए गर्म कपड़ों का फैशन हर वर्ष थोड़ा बहुत बदलता है।
- VIA
- Admin

-
02 Jun, 2025 58
-
01 Jun, 2025 242
-
01 Jun, 2025 84
-
31 May, 2025 72
-
31 May, 2025 271
-
27 May, 2025 215
-
24 Jun, 2019 5730
-
14 May, 2025 5728
-
26 Jun, 2019 5552
-
25 Nov, 2019 5416
-
22 Jun, 2019 5185
-
25 Jun, 2019 4805
FEATURED VIDEO

PALAMU

PALAMU

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

JHARKHAND

PALAMU

PALAMU

GARHWA
